खुशखबरी! अब 30 जून तक मिलेगी रिलायंस जिओ की फ्री सर्विस, आएगा ये प्लान
'
नई दिल्ली। रिलायंस जिओ के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के तहत फ्री कॉल और डेटा का फायदा उठा रहे यूजर्स के लिए अब नई खुशखबरी है। रिलायंस जिओ का हैप्पी न्यू ईयर आॅफर 31 मार्च तक के लिए है। लेकिन उसके बाद भी इस सर्विस को अब और 3 महीनों तक के लिए बढाया जा सकता है। खबर है कि जिओ का यह नया आॅफर 30 जून तक वैलिड रहेगा जिसमें फ्री वॉयस कॉल्स के साथ मामूली दरों पर इंटरनेट डेटा सर्विसेज मिलेगी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों और ऐनालिस्ट्स के मुताबिक जियो एक नए टैरिफ प्लान पर काम कर रही है। यह टैरिफ प्लान 30 जून 2017 तक वैलिड रहेगा।
100 रुपए में मिल सकता है सब फ्रीरिलायंस जिओ के इस नए टैरिफ प्लान के तहत पहले के फ्री ऑफर्स की बजाए अलग से चार्ज किया जाएगा। इस ऑफर में इंटरनेट डेटा के लिए करीब 100 रुपए चार्ज किए जाएंगे जिसमें वॉयस कॉल सर्विस फ्री होगी। आपको बता दें कि अब तक अन्य टेलीकॉम कंपनियां वॉयस कॉल के लिए चार्ज लेती है और उसके साथ कुछ डेटा फ्री देती है। लेकिन रिलायंस जिओ इसके ठीक उलट करने जा रही है।
7.2 करोड़ पार पहुचे यूजर्सरिलायंस जियो के फ्री वॉयस और डेटा ऑफर्स की वजह से महज 5 महीनों में ही उसके यूजर्स की संख्या 7.2 करोड़ पार हो चुकी है। गौरतलब है कि रिलायंस जिओ ने पिछले साल 5 सितंबर को अपनी सर्विस कॉमर्शियल तौर पर लॉन्च की थी। इसके शानदार आॅफर की बदौलत मार्केट में टिके रहने के लिए एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन सहित देश में मौजूद टॉप टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपने डेटा और वॉयस कॉल रेट्स घटानी पडी है। इतना ही नहीं बल्कि ये कंपनियां अब अपने कुछ प्लांस में फ्री वॉयस कॉल सर्विस भी दे रही हैं।
जिओ केवल 4G सर्विसेज दे रही हैआपको बता दें कि रिलायंस जिओ केवल 4G सर्विसेज दे रही है, जबकि अन्य टेलीकॉम कंपनियां 2जी, 3जी और 4जी सर्विस दे रही है। इसके बावजूद उसके फ्री आॅफर के कारण अब तक 7.2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं। इसी के चलते कई यूजर्स ने जिओ में पोर्ट भी किया है जो अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स के लिए जोखिम वाला है। इसके अलावा जिओ अब सस्ता 4जी फीचर फोन भी लेकर आने वाली है जिससे स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मच सकता है।
नई दिल्ली। रिलायंस जिओ के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के तहत फ्री कॉल और डेटा का फायदा उठा रहे यूजर्स के लिए अब नई खुशखबरी है। रिलायंस जिओ का हैप्पी न्यू ईयर आॅफर 31 मार्च तक के लिए है। लेकिन उसके बाद भी इस सर्विस को अब और 3 महीनों तक के लिए बढाया जा सकता है। खबर है कि जिओ का यह नया आॅफर 30 जून तक वैलिड रहेगा जिसमें फ्री वॉयस कॉल्स के साथ मामूली दरों पर इंटरनेट डेटा सर्विसेज मिलेगी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों और ऐनालिस्ट्स के मुताबिक जियो एक नए टैरिफ प्लान पर काम कर रही है। यह टैरिफ प्लान 30 जून 2017 तक वैलिड रहेगा।
100 रुपए में मिल सकता है सब फ्रीरिलायंस जिओ के इस नए टैरिफ प्लान के तहत पहले के फ्री ऑफर्स की बजाए अलग से चार्ज किया जाएगा। इस ऑफर में इंटरनेट डेटा के लिए करीब 100 रुपए चार्ज किए जाएंगे जिसमें वॉयस कॉल सर्विस फ्री होगी। आपको बता दें कि अब तक अन्य टेलीकॉम कंपनियां वॉयस कॉल के लिए चार्ज लेती है और उसके साथ कुछ डेटा फ्री देती है। लेकिन रिलायंस जिओ इसके ठीक उलट करने जा रही है।
7.2 करोड़ पार पहुचे यूजर्सरिलायंस जियो के फ्री वॉयस और डेटा ऑफर्स की वजह से महज 5 महीनों में ही उसके यूजर्स की संख्या 7.2 करोड़ पार हो चुकी है। गौरतलब है कि रिलायंस जिओ ने पिछले साल 5 सितंबर को अपनी सर्विस कॉमर्शियल तौर पर लॉन्च की थी। इसके शानदार आॅफर की बदौलत मार्केट में टिके रहने के लिए एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन सहित देश में मौजूद टॉप टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपने डेटा और वॉयस कॉल रेट्स घटानी पडी है। इतना ही नहीं बल्कि ये कंपनियां अब अपने कुछ प्लांस में फ्री वॉयस कॉल सर्विस भी दे रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें